भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी तेरह और चैदह मई को बीस घंटे तक वाराणसी में प्रवास करेंगे। वह तेरह मई की शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। वह पांच किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल होंगे जिसके जरिये काशी में लघु भारत की तस्वीर दिखाने का प्रयास होगा । चैदह मई को वह दर्शन पूजन करने के बाद कलक्ट्रेट सभागार में नामांकन करेंगे। उनके दौरे और रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये जा रहे हैं।
Site Admin | मई 11, 2024 7:23 अपराह्न
नरेंद्र मोदी आगामी 13 और 14 मई को बीस घंटे तक वाराणसी में प्रवास करेंगे