मार्च 20, 2026 9:24 अपराह्न

printer

नया आयकर अधिनियम विवादों को कम करेगा, अनुपालन को सरल बनाएगा: वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि आयकर अधिनियम 2025 से त्रुटियां, विवाद और अनुपालन लागत कम हो गई है। नई दिल्ली में आज आयकर अधिनियम 2025 पर राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान ‘प्रारंभ 2026’ को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि नया अधिनियम कम पेचीदा है और लोगों को सरल ढांचा प्रदान करता है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि छोटे व्यवसायी और पेशेवर अर्थव्यवस्था के इंजन हैं और नए अधिनियम के तहत अनुमानित कराधान योजना को मजबूत किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि अधिनियम के प्रत्येक खंड को फिर से तैयार किया गया है। शब्दावली को बदला गया है और तालिकाओं तथा फार्मूलों के जरिये स्पष्टीकरण शामिल किए गए हैं। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि नये अधिनियम में 819 खंडों को घटाकर 536 खंड कर दिया गया है, जबकि 47 अध्यायों को घटाकर 23 अध्याय तक सीमित किया गया है। नया आयकर अधिनियम पहली अप्रैल से लागू हो जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला