मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2024 7:15 अपराह्न

printer

 नमो भारत ट्रेन से राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली क्षेत्र के यात्रियों को मिल रहा आरामदायक सफर 

नमो भारत ट्रेन भीषण गर्मी के बीच राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली क्षेत्र के यात्रियों को आरामदायक सफर उपलब्‍ध करवा रही है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 34 किलोमीटर लंबे खंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने बताया है कि नमो भारत ट्रेनों में अत्याधुनिक एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगा है, जो यात्रियों को भीषण गर्मी से बचाने में मदद कर रहा है। इसके अलावा, पर्याप्त उन्नत कूलिंग क्षमता के ये सिस्टम तेज गर्मी में भी यात्रियों को वातानुकूलित वातावरण उपलब्ध करवा रहा है। एनसीआरटीसी ने बताया है कि नमो भारत रेल में अब तक 10 लाख लोग सफर कर चुके हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला