जून 13, 2024 9:06 अपराह्न

printer

नमामि गंगे मिशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने आज नई दिल्‍ली में नमामि गंगे मिशन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान पर्यावरणीय प्रवाह निगरानी प्रणाली जारी की गयी। इसे राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन ने विकसित किया है।

बैठक के दौरान श्री पाटिल ने भी जारी परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए नये समाधानों की आवश्‍यकता है।