जुलाई 25, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

नदियों में जल के बहाव को बढाने के लिए एक व्यापक योजना की ज़रूरत: जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल

जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने गंगा और इसकी सहायक नदियों के पर्यावरणीय बहाव पर कल नई दिल्‍ली में बैठक की। उन्होंने कहा कि नदियों में जल के बहाव को बढाने के लिए एक व्यापक योजना की ज़रूरत है ताकि नदी पारितंत्र का संरक्षण और जल संसाधनों का संतुलित उपयोग हो सके। श्री पाटिल ने कहा कि यमुना में जल प्रवाह में सुधार के लिए ठोस योजना की ज़रूरत है- खासकर उन क्षेत्रों में, जहाँ अत्यधिक जल उपयोग और प्रदूषण की चुनौतियाँ हैं।