मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2024 10:19 पूर्वाह्न

printer

नदियों का जलस्तर बढ़ने से भागलपुर, कटिहार और खगड़िया जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर

गंगा, गंडक, महानंदा और कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से भागलपुर, कटिहार और खगड़िया जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।  गंगा के साथ-साथ कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिले के सोलह  प्रखंडों में से आठ प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सबौर में क्षतिग्रस्त डायवर्सन से होकर गंगा का पानी दक्षिणी हिस्से में फैल रहा है। रेल लाइन को पानी के दबाव से बचाने के लिए रेलवे ने स्लुईस गेट के पास सुरक्षात्मक कार्य किये है।। साथ ही ट्रेन को कॉशन पर चलाने के निर्देश दिये गये हैं। इधर, जिले के चार प्रखंडों के कई विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्राभावितों के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इधर, कटिहार जिले में गंगा, कोसी, और महानन्दा नदी में उफान से बाईस पंचायत के तिरेपन गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गंडक, कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं है।