जनवरी 16, 2026 5:52 अपराह्न

printer

नजफगढ़ में नई वॉटर मास्टर मशीन के जलावतरण और नजफगढ़ ड्रेन में ड्रेजिंग कार्य का शुभारंभ

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आज नजफगढ़ में नई वॉटर मास्टर मशीन के जलावतरण और नजफगढ़ ड्रेन में ड्रेजिंग कार्य का शुभारंभ किया।

मीडिया से बातचीत में दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह बहुउद्देशीय उभयचर मशीन बाढ़ नियंत्रण और प्रदूषण रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे बताया कि राजधानी में 70 प्रतिशत यमुना इसी ड्रेन के कारण प्रदूषित होती है।

दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह ने आगे बताया कि इस नयी मशीन के आने से एक घंटे में 600 क्यूबिक मीटर तक का सिल्ट साफ़ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहले की मशीनों की तुलना में यह मशीन कई गुना अधिक तेज, प्रभावी और आधुनिक है।