जुलाई 16, 2025 9:41 पूर्वाह्न

printer

नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरु होते ही कांग्रेस ने संगठन की मजबूती की पहल तेज की

राज्य में नगर निकाय के चुनाव की सुगबुगाहट शुरु होते ही कांग्रेस ने संगठन की मजबूती की पहल तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों को मजबूत करने की कवायद जारी है।