प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण सत्र में 124 मतगणना सहायक और सुपरवाइजरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाने के लिए सैद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। गौरतलब है कि प्रदेश में 23 जनवरी को निकाय चुनाव के लिये मतदान होगा और 25 जनवरी को मतगणना की जाएगी।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 9:58 पूर्वाह्न
नगर निकाय चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रथम चरण का प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया