मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 3, 2025 10:50 पूर्वाह्न

printer

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू किया

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के 10 नगरों में नक्शा कार्यक्रम लागू किया है। इसे केन्द्रीय भूमि संसाधन विभाग ने ’डिजिटल इण्डिया लैण्ड रिकॉर्ड्स और मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम’ के तहत शुरू किया है। नक्शा यानी नेशनल जियो स्पिटियल नॉलेज बेस्ड लैण्ड सर्वे ऑफ अर्बन हेबिटेशन कार्यक्रम सम्पत्ति लेन-देन और ऋण प्राप्ति को सरल बनायेगा। प्रदेश में शाहगंज, छनेरा, अलीराजपुर, देपालपुर, धार कोठी, मेघनगर, माखन नगर, विदिशा, साँची और उन्हेल में इसे लागू किया गया है।