जुलाई 20, 2024 9:11 अपराह्न

printer

नगरनिगम सोलन में मेयर के चुनाव सहित तीन वार्डो में चुनाव प्रकिया जल्द की पूरी की जायेगी

नगरनिगम सोलन में मेयर के चुनाव सहित तीन वार्डो में चुनाव प्रकिया जल्द की पूरी की जायेगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार नगरनिगम सोलन ने मतदाता सूची जारी कर दी है। इन मतदाता सूची में नामांकन करने के लिए मतदाता 22 जुलाई 2024 तक नाम दर्ज करवाने का दावा कर सकते है। वहीं किसी को नाम या अन्य चीजे ठीक करवानी हो तो निगम कार्यालय में अपना नाम दर्ज एवं ठीक करवा सकते है। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा नगनिगम सोलन की मेयर उषा शर्मा व पूर्व मेयर पूनम ग्रोवर को अयोगय करार किया गया है। वहीं एक पार्षद की मृत्यु के बाद यहां पर वार्ड नम्बर 5 वार्ड नम्बर 8 व वार्ड नम्बर 12 में पार्षदो के चुनाव होंने वहीं निगम का मेयर भी चुना जाना है।
हमारें संवाददाता से बात करते हुए नगरनिगम सोलन की सहायक आयुक्त प्रियंका चंद्रा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशो एंव उनके नियमानुसार मतदाता सूची तैयार कर प्रकाशित कर ली गई है। मतदाता निगम कार्यालय या एजेंट के माध्यम से मतदाता सूची मे अपना नाम देख सकते है। इसके अलावा किसी ने नाम दर्ज करवाना है तो वह 22 जुलाई तक निगम कार्यालय में अपना नाम फाॅम नम्बर 4,5,6 के माध्यम से ठीक व दर्ज करवा सकते है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला