गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने हजारीबाग में नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि इस अभियान में एक करोड़ रुपये का इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर सहदेव सोरेन मारा गया है। सहदेव सोरेन के साथ दो अन्य इनामी नक्सली – रघुनाथ हेम्ब्रम और बीरसेन गंझू भी मारे गए हैं। गृह मंत्री ने बताया कि इस अभियान के बाद उत्तरी झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूरा देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा।