नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लातेहार जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के साथ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के तिकूलियाटांड़ के पास कुछ उग्रवादी एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापामारी की और घटनास्थल से सात उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देसी बंदूक और नक्सली पर्चा के अलावा कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी हैं।
रांची
Site Admin | जून 24, 2024 8:35 अपराह्न
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी
