नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने रांची से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के दो कुख्यात सद्स्यों को गिरफ्तार किया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बुढ़मू थाना क्षेत्र से इन नक्सलियों को एक देसी पिस्तौल और जिंदा कातूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
उधर, खूंटी जिले के तपकारा थाना क्षेत्र से पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है।