फ़रवरी 26, 2025 12:15 अपराह्न

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में चाईबासा में पुलिस ने नक्सली डंप को ध्वस्त किया

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में चाईबासा में पुलिस ने नक्सली डंप को ध्वस्त किया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के मिले डंप से  भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामग्रियां बरामद की गयी हैं। उन्होंने बताया कि इस डंप में से अमेरिकी हथियार एम 16 भी बरामद हुआ है।