नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने लातेहार जिले से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य गुलशन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार नक्सली पर सरकार की ओर से एक लाख रुपए का इनाम घोषित है। एसपी कुमार गौरव ने इसकी पुष्टि की है।