जून 15, 2024 7:33 अपराह्न

printer

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन के तीन सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उग्रवादियों के पास से एक लोडेड इंसास रायफल, तीन मैगजीन, तीन सौ से ज्यादा गोलियां, एक लोडेड एसएलआर, दो मैगजीन, एक एके 47 समेत कई आग्नेयास्त्र बरामद किये गये हैं। चतरा एसपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों नक्सलियों का अपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।