नए साल पर दिल्ली यातायात पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रवर्तन उपायों को तेज़ कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं प्रवर्तन गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। तेज गति के कारण 14 हज़ार से अधिक और लाल बत्ती को पार करने के लिए 5 हज़ार से अधिक ई-चालान जारी किए गए। दिल्ली पुलिस ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और तैनात पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।
Site Admin | दिसम्बर 29, 2025 1:08 अपराह्न
नए साल पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिल्ली यातायात पुलिस अलर्ट