जुलाई 2, 2024 3:22 अपराह्न

printer

नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में कई स्तरों पर प्रयास जारी

नए आपराधिक कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में आज कोडरमा जिले के पुलिसकर्मियों को एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एसडीपीओ ने नये कानूनों की प्रासंगिकता से पुलिसकर्मियों को अवगत कराया। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि पहले दिन नये कानून के तहत जिले में दो मामले दर्ज किये गये हैं।