मार्च 15, 2026 8:46 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन करेगा BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन करेगा। इस समारोह में, क्रिकेट के दिग्गज रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा, जो भारतीय क्रिकेट में असाधारण सेवा के लिए BCCI द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। वही, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। नमन अवॉर्ड्स में वर्ष 2024-25 क्रिकेट सीज़न में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।