मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 1:16 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय के द्वारा कराया गया खेल उत्सव-2024 का आयोजन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले महीने की 27 से 30 तारीख तक नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेल उत्सव 2024 का आयोजन किया था।

 

पहले संस्करण में, मंत्रालय ने चार खेलों- क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के टूर्नामेंट आयोजित किए। इस कार्यक्रम में मंत्रालय के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

खेल उत्सव के आगामी संस्करणों में और अधिक खेलों को शामिल किये जाने की उम्मीद है। मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी वितरण समारोह बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। समारोह में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।