नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्रियों पर दिल्ली के चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पंजाब की हजारों गाड़िया घूम रही हैं, जिन पर पंजाब सरकार का स्टिकर लगा है। श्री वर्मा ने आरोप लगाया कि इन गाड़ियों में शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं। श्री वर्मा ने इस मामले में चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की है।
Site Admin | जनवरी 22, 2025 5:27 अपराह्न
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगाया आरोप
