दिसम्बर 17, 2025 8:50 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन

प्रधान नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय ने आज नई दिल्ली में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस दौरान बी एस एन एल, एम टी एन एल और दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों के पेंशन भुगतान, पेंशन में बदलाव और अन्य लाभों से संबंधित मुद्दों पर सुनवाई और समाधान किया गया।

इस अवसर पर प्रधान नियंत्रक संचार लेखा आशीष जोशी ने कहा कि पेंशन अदालत पेंशनभोगियों की चिंताओं को दूर करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम पेंशनभोगी कल्याण पर विशेष जोर देते हुए आयोजित किया गया, जिसमें पेंशनभोगियों को उनकी शिकायतों की स्थिति और उनके त्वरित तथा प्रभावी निवारण के लिए उठाए गए उपायों से अवगत कराया गया।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला