मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान(एमडीएनआईवाई) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सौ दिनों की उल्टी गिनती शुरू होने पर आज नई दिल्ली में योग महोत्सव का आयोजन करेगा। आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रालय ने इसके लिये सौ दिनों का कार्यक्रम तैयार किया है। इन कार्यक्रमों में 100 संगठन, सौ स्थानों और शहरों में योग को बढ़ावा दे रहे हैं।
श्री जाधव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग है। योग की विश्व में स्वीकृति भारत के लिए गर्व का विषय है।