जनवरी 19, 2025 9:47 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के पाइप बैंड का चयन

नई दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के पाइप बैंड का चयन हुआ है। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर पत्र जारी किया है। राज्य की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्राओं को बधाई दी है।