नई दिल्ली में कल जनजातीय कला महोत्सव 2026 का समापन हो गया। इस अवसर पर जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहे।
श्री जुएल ओराम ने कहा है कि भारत के जनजातीय समुदायों के पास कला, संस्कृति, विरासत और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का असाधारण भंडार है। वही केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कला महोत्सव जैसी पहल कलाकारों की रचनात्मकता को स्थायी आजीविका के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।