मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मार्च 15, 2024 7:40 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में वैकल्पिक ऑटो ईंधन इथेनॉल 100 लॉन्च हुआ

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में वैकल्पिक ऑटो ईंधन इथेनॉल 100 लॉन्च किया। इस अवसर पर श्री पुरी ने कहा कि इथेनॉल 100 जैसे हरित ईंधन पर मोदी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। य‍ह देश की आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस वैकल्पिक ईंधन से ग्रीनहाउस गैसों का कम उत्सर्जन होगा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने तथा वायु गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कम्‍पनियां पहले से ही इथेनॉल 100 वाहनों का परीक्षण कर रहे हैं।

एक पायलट प्रोजेक्‍ट के रूप में इंडियन ऑयल उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे इथेनॉल समृद्ध राज्यों में 183 खुदरा दुकानों पर इथेनॉल 100 पेश कर रहा है। इसकी योजना चरणबद्ध तरीके से इन राज्यों में 400 खुदरा दुकानों पर इथेनॉल 100 उपलब्ध कराने की है।