फ़रवरी 18, 2026 10:14 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में पहले यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय का उद्घाटन, सुब्रह्मण्यम जयशंकर की मौजूदगी

नई दिल्ली में पहले यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय का आज विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर, यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्ककुनेन और अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन नीति विकास केंद्र की महानिदेशक सुज़ैन राब की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह पहल भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और परिपक्वता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत की यूरोपीय संघ के साथ साझेदारी न केवल साझा मूल्यों के कारण बल्कि स्वाभाविक और पसंदीदा साझेदार के रूप में भी आशाजनक है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की हालिया अंतरराष्ट्रीय भागीदारी इस दृढ़ विश्वास को दर्शाती है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए जुड़े हुए समाजों और सहयोगात्मक समाधानों की आवश्यकता है।