मार्च 3, 2026 12:12 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में कोस्त्रोमा रशियन नेशनल बैले की प्रस्तुति, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध ”कोस्त्रोमा रशियन नेशनल बैले” आज शाम नई दिल्ली के कमानी थिएटर में रूस की सांस्कृतिक और शैक्षिक परियोजना ‘ग्लोबल डांस ओवरचर’ प्रस्तुत करेगा। संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत और रूसी संघ के बीच स्थायी और विशेष रणनीतिक साझेदारी का एक हिस्सा है। संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि कार्यक्रम में रूसी संघ के राजदूत डेनिस एवगेनिविच अलिपोव और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि रूसी राष्ट्रीय नृत्य शो, रूस का सबसे बड़ा ऐतिहासिक शो है, जिसने पांच महाद्वीपों के 50 देशों के सात मिलियन से अधिक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस अवसर पर, भारतीय नर्तक ‘जयति जय मामा भरतम’ नामक रचना प्रस्तुत करेंगे।