आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ए.डी.एम.एम.-प्लस) के आतंकवाद-विरोधी विशेषज्ञ कार्य समूह-ई.डबल्यू.जी. और टेबल-टॉप अभ्यास के लिए अंतिम योजना सम्मेलन कल से नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ 16वें ई.डबल्यू.जी की सह-अध्यक्षता करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया और मलेशिया सहित 11 आसियान सदस्य देश भाग लेंगे।
मंत्रालय ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और जापान सहित 7 संवाद भागीदार भी आतंकवाद विरोधी गतिविधियों पर ई.डबल्यू.जी में भाग लेंगे। मंत्रालय ने बताया कि यह बैठक भाग लेने वाले देशों के रक्षा प्रतिष्ठानों के बीच व्यावहारिक सहयोग के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। ए.डी.एम.एम.-प्लस वर्तमान में व्यावहारिक सहयोग के सात क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-विरोधी, मानवीय सहायता, आपदा राहत, शांति स्थापना अभियान, सैन्य चिकित्सा, मानवीय बारूदी सुरंग कार्रवाई और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।