दिसम्बर 15, 2024 6:26 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 22वे दिव्य कला मेले का आज चौथा दिन

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 22वे दिव्य कला मेले का आज चौथा दिन है। इसमें 20 राज्यों के लगभग 100 दिव्यांग उद्यमी और कारीगर अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देशभर के दिव्यांग शिल्पकारों, उद्यमियों और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।