अक्टूबर 10, 2025 10:09 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2025 के सभी टिकट बिक चुके हैं: आईआरईएफ

भारतीय चावल निर्यातक महासंघ-आईआरईएफ ने घोषणा की है कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी भारत अंतर्राष्ट्रीय चावल सम्मेलन 2025 के सभी टिकट बिक चुके हैं। यह आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को भारत मंडपम में होगा। यह सम्मेलन संपूर्ण चावल मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगा, जिसमें लगभग 150 कंपनियाँ विभिन्न प्रकार के नवाचारों, तकनीकों और प्रीमियम चावल किस्मों का प्रदर्शन करेंगी। यह वैश्विक चावल उद्योग में अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें 80 से अधिक देशों के 1000 से अधिक विदेशी खरीदार और देशभर से लगभग 5000 किसान भाग लेंगे। 

 

 

इस सम्मेलन में जीआई-टैग और प्रीमियम गैर-बासमती किस्मों की ऐसी किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा जो अपने क्षेत्रीय मूल के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन अभी तक व्यापक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन हासिल नहीं कर पाई हैं। इनमें  काला नमक चावल, काली काशा, गोविंद भोग, इंद्रायणी जोहा चावल और काला चावल जैसी किस्में शामिल हैं।