रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय प्लास्टिक्स निर्माता संघ-एआईपीएमए के रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि रोजगार मेले में प्लास्टिक उद्योग में रोजगार की संभावनाओं, कौशल विकास के महत्व और उद्योग-अकादमिक सहयोग को मजबूत करने में एआईपीएमए की भूमिका को प्रदर्शित किया गया।
रोजगार मेले में 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग की सचिव निविदेता शुक्ला वर्मा ने मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभाग युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और कौशल उन्नयन को सुगम बनाने में लगे संगठनों को समर्थन और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।