मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 25, 2024 8:37 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्ली: महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान अब कोई बहाना नहीं की आज शुरूआत करेगी सरकार

सरकार आज नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय अभियान अब कोई बहाना नहीं की शुरूआत करेगी। इस अभियान में जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आह्वान किया जाएगा। यह अभियान, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालयों का एक साझा प्रयास है। अभियान में, लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने से संबंधित जागरुकता फैलाने के लिए अब कोई बहाना नहीं विषय पर एक फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान नई चेतना 3.0 के साथ शुरू किया जाएगा, ताकि लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई को प्रभावी बनाया जा सके। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल दुनिया भर में 25 नवंबर को मनाया जाता है।