दिसम्बर 8, 2024 8:20 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्‍ली: भारत मंडपम में मनाया जा रहा है अष्‍टलक्ष्‍मी महोत्‍सव

नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में अष्‍टलक्ष्‍मी महोत्‍सव मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य पूर्वोत्‍तर भारत की सांस्‍कृतिक विविधता और विरासत को संरक्षित करना है। तीन दिन के इस कार्यक्रम का समापन आज होगा। इसमें पूर्वोत्तर के आठ राज्‍यों, असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम की संस्‍कृति की विशेषता प्रदर्शित की जाएगी। महोत्‍सव में 250 से अधिक कारीगर, हस्‍तशिल्‍प और हथकरघा उत्‍पादों तथा कृषि बागवानी उत्‍पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें 34 जीआई-टैग उत्‍पाद शामिल हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला