जुलाई 7, 2025 7:54 अपराह्न

printer

नई दिल्ली पालिका परिषद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

नई दिल्ली पालिका परिषद-एनडीएमसी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज से वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर में सात हजार से अधिक पेड़ और 35 लाख झाड़ियां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल “एक पेड़ मां के नाम” के तहत नई दिल्ली क्षेत्र में एक बड़ा वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है।

 

श्री चहल ने आगे बताया कि एनडीएमसी ने इस वर्ष “गैप फिलिंग” अभियान शुरू किया है, ताकि सड़कों और चौराहों के किनारे लगातार हरियाली बनी रहे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में करीब 80 सड़कों को शामिल किया गया है। अभियान का मकसद प्रदूषण को कम करना है।

 

श्री चहल ने यह भी जानकारी दी है कि एनडीएमसी द्वारा दिल्ली के बापू धाम, नेहरू पार्क, अकबर रोड, एम्स जैसे इलाकों में नौ नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाये जायेंगे। साथ ही छतों पर बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। हरियाली तीज के अवसर पर 27 जुलाई को एक विशेष वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला