मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 5, 2023 7:43 अपराह्न | जी-20 शिल्प बाजार

printer

नई दिल्ली: जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आठ से दस सितंबर तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एक शिल्प बाजार दिखेगा

 
नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आठ से दस सितंबर तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में एक 'शिल्प बाजार' लगाया जा रहा है। यह शिल्प बाज़ार देश के विभिन्न हिस्सों के हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेगा। इसमें एक जिला एक उत्पाद, जीआई-टैग वाली वस्तुओं और महिलाओं और आदिवासी कारीगरों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया को स्थानीय रूप से प्राप्त उत्पादों को खरीदने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी का आयोजन जी-20 सचिवालय कपड़ा मंत्रालय और राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सरकारों के समन्वय से कर रहा है।