मार्च 12, 2026 12:26 अपराह्न

printer

नई दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में कल योग महोत्सव-2026 का आयोजन

नई दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में कल योग महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की 100 दिन की उल्टी गिनती की शुरुआत का प्रतीक है। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्रालय ने 100 दिन की उल्टी गिनती का कार्यक्रम तैयार किया है, जिसके तहत 100 संगठन 100 स्थानों और शहरों में योग का प्रचार करेंगे।

श्री जाधव ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि योग की विश्वव्यापी स्वीकृति देश के लिए गर्व की बात है। उन्‍होंने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का अभिन्न अंग है।