नवम्बर 12, 2025 9:11 अपराह्न

printer

नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार से 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है

नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुक्रवार से 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम- एक भारत श्रेष्ठ भारत- है। 14 दिवसीय इस मेले में इस बार बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर-प्रदेश भागीदार राज्य हैं। वहीं, मेले का विशेष राज्य झारखंड है। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में भारतीय संवर्धन व्यापार संगठन के कार्यकारी निदेशक प्रेमजीत लाल ने बताया है कि इस वर्ष लगभग साढ़े तीन हजार प्रदर्शकों के मेले में भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने बताया है कि मेले के दौरान भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला