संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालयों को 34वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2023-24 के पुरस्कार प्रदान करेंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 क्षेत्रों में फैले लगभग 150 केंद्रीय विद्यालय प्रतियोगिता का हिस्सा रहे हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है।
Site Admin | जनवरी 10, 2025 7:16 पूर्वाह्न
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों को 34वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2023-24 के पुरस्कार प्रदान करेंगे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
