दिसम्बर 26, 2024 7:12 पूर्वाह्न

printer

नई दिल्‍ली: आज असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में 7 वर्गों में असाधारण उपलब्धियों के लिए 17 बच्‍चों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। पुरस्‍कृत होने वाले बच्‍चे 14 राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से हैं। सरकार कला और संस्‍कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, खेल और पर्यावरण के क्षेत्र में बच्‍चों की उपलब्धियों के लिए बाल पुरस्‍कार प्रदान करती है। पुरस्‍कृत होने वाले हर बच्‍चे को पदक, प्रमाण पत्र और संदर्भ पुस्तिका दी जाएंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला