बाल दिवस पर आज नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में लिली फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग की गई। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी ने आकाशवाणी को बताया कि बच्चों को ऐसी सामग्री दिखानी चाहिए जो उन्हें मनोरंजक शिक्षा के साथ-साथ जीवन में अच्छी आदतें अपनाने को प्रेरित करे।
श्री द्विवेदी ने कहा कि वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के साथ सहयोग करके प्रसन्न है। उन्होंने बताया कि वेव्स पे-पर-व्यू द्वारा एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है जहां दर्शकों की संख्या के आधार पर राजस्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देती है, बल्कि दर्शकों के लिए सामग्री के विकल्प देती है।