जम्मू-कश्मीर सरकार ने आज विधानसभा में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में नंबरदारों और चौकीदारों के मासिक मानदेय में वृद्धि का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वर्तमान में नंबरदारों को एक हजार 501 रुपये प्रति माह और चौकीदारों को एक हजार 500 रुपये प्रति माह मिलते हैं। सरकार ने बताया कि मानदेय में अंतिम संशोधन 27 अप्रैल, 2016 को मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद किया गया था।
इस संशोधन के तहत नंबरदारों का मानदेय 751 रुपये से बढ़ाकर एक हजार 501 रुपये और चौकीदारों का मानदेय 750 रुपये से बढ़ाकर एक हजार 500 रुपये प्रति माह कर दिया गया था। सरकार ने कहा कि फिलहाल दोनों श्रेणियों के मानदेय में वृद्धि का कोई प्रस्ताव नहीं है।