मार्च 30, 2024 7:40 अपराह्न

printer

धार के ऐतिहासिक स्मारक भोजशाला का ए.एस.आई टीम द्वारा लगातार सर्वे कार्य किया जा रहा है

धार के ऐतिहासिक स्मारक भोजशाला का ए.एस.आई टीम द्वारा लगातार सर्वे कार्य किया जा रहा है। आज 9 वें दिन भी सर्वे का कार्य किया गया। आज प्रातः आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया के अपर महानिदेशक प्रो. आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्वे दल ने भोजशाला परिसर में सुबह 8 बजे प्रवेश किया। गौरतलब है कि एएसआई द्वारा पिछले 8 दिनों से वैज्ञानिक आधार पर भोजशाला का परीक्षण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वे में विशेषज्ञ अधिकारियों के विभिन्न 4 दल परिसर में अलग-अलग कार्यों को अंजाम दे रहे हैं ।