हिमाचल प्रदेश: आज “@TeamSaath” नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में FIR दर्ज की गई है, जिसने हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार “जागरा” में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली ‘नाटी’ (पारंपरिक देव नृत्य) करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है।
देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। ‘जागरा’ जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान देवताओं का स्वागत करने वाली हमारी सांस्कृतिक नाटी की तुलना आतंकवाद से करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है।