मार्च 1, 2025 3:44 अपराह्न

printer

धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए देहरादून के हरिपुर कालसी में श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भव्य निर्माण किया जाएगा

उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के लिए देहरादून के हरिपुर कालसी में श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट का भव्य निर्माण किया जाएगा। इसके तहत यमुना नदी पर विभिन्न घाटों का निर्माण होगा, जिससे यहां हरिद्वार, ऋषिकेश और देवप्रयाग की भांति भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस पहल से हरिपुर क्षेत्र एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।

मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर शंकरपुर, सहसपुर में आयोजित 63वें कोटि लिंग रुद्र महायज्ञ के दौरान इस पहल के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि यज्ञों का सनातन संस्कृति में विशेष स्थान है और ये हमारी संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।