धम्म की शताब्दी मनाने वाली चौथी मेकांग गंगा धम्म यात्रा बिहार पहुंच गई है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कल रात राजभवन में थाईलैंड से आए तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और सदस्यों के साथ बातचीत की। श्री आर्लेकर ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया और थाईलैंड में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ 26 दिनों की यात्रा के दौरान थाईलैंड के लोगों की गर्मजोशी और भक्ति को स्मरण किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत और थाईलैंड के लोगों को एक साथ लाना है।
Site Admin | दिसम्बर 3, 2024 10:58 पूर्वाह्न
धम्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में चौथी मेकांग गंगा धम्म यात्रा बिहार पहुंची
