जून 23, 2024 7:43 अपराह्न

printer

धमतरी जिले में पुलिस ने एक महिला माओवादी को गिरफ्तार किया

धमतरी जिले में पुलिस ने एक महिला माओवादी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार मैंगो नुरेटी नाम की यह महिला घायल स्थिति में ओडिशा भागने की फिराक में थी, इसी दौरान सर्चिंग में निकली ओडिशा पुलिस की टीम ने उसे एकावरी से गिरफ्तार किया और फिर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया।

जिले के डीएसपी नक्सल ऑपरेशन आरके मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों डीआरजी की टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान जब इस महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया, तो उसके पैर में गोली लगी हुई थी। धमतरी पुलिस ने इसका लगभग दो महीने तक रायपुर के मेकाहारा और फिर जिला अस्पताल धमतरी में इलाज करवाया था। बताया जाता है कि घायल महिला माओवादी मैंगो नुरेटी एकावरी मुठभेड़ की मास्टरमाइंड थी और कई माओवादी वारदातों में शामिल रही है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला