जुलाई 4, 2025 6:24 अपराह्न

printer

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में कल से किया जाएगा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

धनबाद स्थित आईआईटी आईएसएम में कल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में डिजिटल तकनीक, व्यावसायिक उत्कृष्टता और सतत विकास पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिक भाग लेंगे। कॉन्फ्रेंस की संयोजक डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि यह आयोजन ज्ञान, नवाचार और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के साथ ही भारत के तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों को समझने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगा।