दिसम्बर 26, 2024 3:22 अपराह्न

printer

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू की

धनबाद स्थित आइआइटी आइएसएम ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार एमबीए प्रोग्राम में 28 सीटें बढ़ाई गई हैं। कुल 90 सीटों पर नामांकन होगा। इसके साथ ही बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में 30 सीटें उपलब्ध हैं।

 

इच्छुक छात्र आइआइटी आइएसएम धनबाद के एमबीए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए छात्रों का कैट 2024 स्कोर अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। चयन के लिए 20-23 फरवरी, सात से नौ मार्च, 22-24 मार्च और 29-30 मार्च के बीच पर्सनल इंटरव्यू होगा।